Search

 
 
 

झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू, अधिवक्ताओं में खासा उत्साह

झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू हो गई है. इसको लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है. मतगणना स्थल पर अधिवक्ता सुबह 10 बजे से ही मौजूद हैं और कई प्रत्याशी भी मतगणना प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं.
 
  • मतगणना का हो रहा है लाइव टेलीकास्ट
  • झारखंड विधानसभा के 13 कर्मियों की टीम कर रहे वोटों की गिनती

Ranchi :  झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह शुरू हो गई है. इसको लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह का माहौल है. मतगणना स्थल पर अधिवक्ता सुबह 10 बजे से ही मौजूद हैं और कई प्रत्याशी भी मतगणना प्रक्रिया का जायजा ले रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

डोरंडा कार्यालय में चल रही मतगणना में सबसे पहले बरही के मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी है. अब बोकारो की वोटों की गिनती चल रही है. इसके बाद बुंडू के मतपत्रों की गिनती की जाएगी.  बैलट बॉक्स खोलने के बाद अवैध मत हटाकर वैध मत पिजन होल में रखे जा रहे हैं. पिजन होल में प्रत्याशियों का क्रमांक और नाम अंकित है, ताकि मतों की सही ढंग से गिनती हो सके. 

 

झारखंड विधानसभा से आए 13 कर्मी मतगणना के कार्य में लगे हुए हैं और बाहर लाइव प्रसारण किया जा रहा है. अधिवक्ता शामियाना में बैठकर मतगणना की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं.

 

Uploaded Image

 

बता दें कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव का मतदान 12 मार्च को 75 बूथों पर संपन्न हुआ था, जिसमें कुल 100 प्रत्याशी मैदान में थे. झारखंड हाईकोर्ट में 2165, गुमला में 234, बुंडू में 42, लातेहार में 103, रामगढ़ में 424, तेनूघाट में 265, चांडिल में 36, खूंटी में 114, चक्रधरपुर में 39 मत डाले गए थे.  

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही