Search

 
 
 

बोकारो कैंप-2 में लूटपाट के दौरान दंपती पर जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती

Bokaro News : मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी लूट के मसकद से दुकान में घुसे, जिसमें दंपती सो रहे थे. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.
 
बीएस सिटी थाना

Bokaro News : जिले के कैंप-2 में देर रात अपराधियों ने लूटपाट के दौरान सुधा डेयरी व चाय दुकान के संचालक अनिल गोस्वामी और उनकी पत्नी शांति देवी पर जानलेवा हमला किया. घायल दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

मिली जानकारी के अनुसार, अपराधी लूट के मसकद से दुकान में घुसे, जिसमें दंपती सो रहे थे. इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और उन पर चाकू से जानलेवा हमला किया. घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

 

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. सामाजिक कार्यकर्ता शंकर रजक ने बोकारो एसपी से मामले में तत्काल कार्रवाई करने, आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है. 

 

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. पुलिस हमलावर की पहचान करने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि अपराधी दुकान में किस मकसद से घुसे थे और अगर लूट के मकसद से घुसे थे तो क्या-क्या लूट लिए हैं.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही