Search

 
 
 

चाईबासा के घंटा घर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से दंपती घायल,जमशेदपुर रेफर

पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित घंटा घर के पास एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए.घायल दंपती का चाईबासा के सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया
 
घटना के बाद चाईबासा के घंटा घर के समीप जुटे लोग.

Chaibasa (Shambhu Kumar): पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित घंटा घर के पास रविवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए.घायल दंपती का चाईबासा के सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया.

पत्नी के साथ बाजार जा रहे थे मंझारी के  प्रकाश गोप

बताया जाता है कि मंझारी प्रखंड की रूतासाइ गांव निवासी 60 वर्षीय प्रकाश गोप अपनी 53 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी के साथ बाजार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक ईंट लदा अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घंटा घर के समीप एक बिजली पोल को क्षतिग्रस्त करते हुए मोटर साइकिल सवार प्रकाश गोप को ले लिया. इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार प्रकाश गोप व उनकी पत्नी शकुंतला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए. उनकी मोटरसाइकिल भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायल को इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम रेफर कर दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही