Search

पत्नी व दो बच्चों की हत्या मामले में कोर्ट ने पति समेत 4 को दोषी ठहराया, सजा पर सुनवाई 17 को

Ranchi : ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड मामले में रांची की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने मृतका ममता देवी, उसके दो बच्चों की हत्या के मामले में पति बिजेंद्र राम, ससुर कमल राम, सास कोशिला देवी और ननद रीमा देवी को दोषी ठहराया है. सजा की बिंदु पर 17 जून को सुनवाई होगी.
 
अभियोजन के अनुसार, पत्नी के अवैध संबंध के शक में बिजेंद्र राम ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पहले पत्नी की हत्या की. उसके बाद घटना के गवाह बने दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी गई. बाद में तीनों शवों को जंगल में ले जाकर जलाने का प्रयास किया गया था.

मृतका के पिता की शिकायत पर दर्ज मामले की जांच के बाद पुलिस ने घटना के चार दिन के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अब अदालत ने चारों को दोषी करार दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही