Search

 
 
 

Jharkhand : रेत में दफन मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

Chatra/Ranchi : रांची और चतरा जिले की सीमा से सटे सपही नदी क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. महिला का शव नदी की बालू में दबा हुआ मिला, जिससे हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है.
 

Chatra/Ranchi : रांची और चतरा जिले की सीमा से सटे सपही नदी क्षेत्र में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. महिला का शव नदी की बालू में दबा हुआ मिला, जिससे हत्या कर शव छिपाने की आशंका जताई जा रही है.

 

जानकारी के अनुसार, पंडरिया पुल से करीब 200 मीटर दूर मगरदाहा बंद ओपन कास्ट माइंस के समीप सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए नदी किनारे गए थे. इसी दौरान उनकी नजर बालू से बाहर निकले एक मानव हाथ और पैर पर पड़ी. पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक महिला का शव है, जिसका अधिकांश हिस्सा रेत में दबा हुआ था.

 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतका ने गुलाबी रंग के कपड़े पहन रखे थे. शव कई दिन पुराना प्रतीत हो रहा था और उससे दुर्गंध भी आ रही थी. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या के बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को बालू में दफना दिया गया.

 

इधर, घटना स्थल रांची और चतरा जिले की सीमा पर होने के कारण पुलिस कार्रवाई भी कुछ समय तक क्षेत्राधिकार के विवाद में उलझी रही. सूचना मिलने पर दोनों जिलों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन यह तय करने में देर हुई कि मामला किस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है. ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि गंभीर मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए.

 

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही