Search

 
 
 

Jamtara News: डीसी ने किया औचक निरीक्षण, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दो डॉक्टर मिले अनुपस्थित

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को नाला प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया.
 

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने शनिवार को नाला प्रखंड में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति, स्वच्छता, अभिलेखों के रखरखाव और जनसेवाओं की गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

 

प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में उपायुक्त ने अधिकारियों को समय पर कार्यालय खोलने, आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा पंचायत स्तर पर कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. भवन में सीलन और अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए आवश्यक मरम्मत और नियमित साफ-सफाई पर जोर दिया.

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला के निरीक्षण के दौरान दो चिकित्सक बिना सूचना अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया.उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.उन्होंने एमटीसी सेंटर, ओपीडी, फार्मेसी, लैब, प्रसव कक्ष और अन्य इकाइयों का निरीक्षण कर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.साथ ही अस्पताल परिसर की सफाई व्यवस्था सुधारने और मुख्य भवन से लैब तक मरीजों की सुविधा के लिए पेवर्स ब्लॉक लगाने का निर्देश भी दिया.

 


खाद्यान्न गोदाम के निरीक्षण में स्टॉक, वितरण पंजी, डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था और सीसीटीवी संचालन की जांच की गई.

 

गोदाम की व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उपायुक्त ने खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता तथा जीपीएस युक्त वाहनों के उपयोग को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही