Search

 
 
 

Dhanbad News :  धनबाद रेलवे स्टेशन पर 86 बेटिकट यात्री पकड़ाए, 38 हजार वसूला जुर्माना

टिकट जांच टीमों ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की. इस दौरान 86 यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे कुल 38,780 रुपये जुर्माना वसूला गया.
 
ट्रेन में टिकट जांच करती टीम.

Dhanbad : धनबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया. टिकट जांच टीमों ने स्टेशन परिसर के साथ-साथ विभिन्न मेल व एक्सप्रेस ट्रेनों में भी जांच की. इस दौरान 86 यात्रियों को पकड़ा गया.इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे, अवैध रूप से उच्च श्रेणी में सफर करने वाले व बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे. उनसे कुल 38,780 रुपये जुर्माना वसूला गया.


रेल अधिकारियों ने पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी चेतावनी दी. साथ ही रेलवे नियमों का पालन करने और निर्धारित श्रेणी में ही यात्रा करने की सलाह दी गई.अभियान के दौरान धनबाद स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली.बड़ी संख्या में यात्रियों ने यात्रा से पहले टिकट खरीदकर रेलवे के नियमों का पालन किया. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही