Search

कोर्ट ने दिया था सरेंडर का आदेश, पर फरार हुआ शराब घोटाले का आरोपी नवीन केडिया

Ranchi: झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB)  द्वारा गिरफ्तार किए गए नवीन केडिया ने अपनी ट्रांजिट बेल की शर्तों को दरकिनार करते हुए और कोर्ट के आदेश को ठेंगा दिखा कर फरार हो गया है.
 
नवीन केडिया को एसीबी ने 8 जनवरी 2026 को गोवा के एक स्पा सेंटर से पकड़ा था. गिरफ्तारी के बाद उसे पणजी (गोवा) की अदालत में पेश किया गया. जहां कोर्ट ने उसे 5 दिनों की ट्रांजिट बेल दी है ताकि वह छत्तीसगढ़ वापस जा सके और उसके बाद रांची में एसीबी के समक्ष सरेंडर कर सके.

लेकिन वह तय तिथि बीत जाने के बाद भी एसीबी के सामने उपस्थित नहीं हुआ, जिसके बाद अब एसीबी ने नवीन केडिया की गिरफ्तारी के लिए लिए एसीबी ने प्रयास शुरू कर दिया है. एसीबी ने नवीन केडिया को गिरफ्तार करने के लिए कई जगहों पर रेड की है, लेकिन वह अब तक एजेंसी के हाथ नहीं लगा है. नवीन केडिया छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कंपनी छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड का संचालक है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही