Search

 
 
 

झारखंड : ठंड से जल्द मिलेगी राहत, अगले चार दिनों में 3-5 °C चढ़ेगा पारा

झारखंड़ वासियों को ठंड से जल्द ही राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है. वहीं 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होगा.
 
  •  अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री के बीच
  • खूंटी का न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस
  • कांके का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस

Ranchi :  झारखंड़ वासियों को ठंड से जल्द ही राहत मिलेगी. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है. वहीं 24 घंटे तक न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होगा. 

 

हालांकि अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो रही है. फिलहाल अधिकतम तापमान 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. शुक्रवार को चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि खूंटी में सबसे कम न्यूनतंम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा.  

 

रांची के आस-पास के क्षेत्रों का पूर्वानुमान

रांची के आसपास के क्षेत्रों की बात करें तो यहां 17 जनवरी को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस, 18 जनवरी को  अधिकतम 25 और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस, 19 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस  और 20 जनवरी को अधिकतम 26 और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

 

किस जिले में कितना रहा अधिकतम और न्यूनतम तापमान

स्थान   अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
रांची 22.0 8.2
जमशेदपुर 24.4 8.8
डाल्टनगंज 25.4 4.7
बोकारो 23.2 5.1
चाईबासा 26.8 6.6
खूंटी 23.4 2.6
लोहरदगा 20.7 5.0
लातेहार 17.9 8.3
सरायकेला 26.1 6.1
पाकुड़ 25.4 9.2
गुमला 22.0 2.8
 कांके 20.5 3.0

         
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही