Search

 
 
 

लातेहार :  जनता की समस्याओं से रूबरू हुए डीसी, जल्द समाधान का  निर्देश

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.
 

Latehar :   उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया.इस दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं.  उपायुक्त ने सभी लोगों की समस्याएं बारी-बारी से सुनीं और जल्द से जल्द शिकायतों की जांच कर समाधान करने का अश्वासन दिया. 

 


जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से भूमि अधिग्रहण, जमीन विवाद, अबुआ आवास की दूसरी किस्त सहित कई आवेदन आये. जन शिकायत में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के बाद उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को सभी आवेदनों का भौतिक सत्यापन कर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया. 

 


उपायुक्त के निर्देशानुसार आमजनों की समस्याओं के समाधान और शिकायत के निष्पादन के लिए जिला, अनुमंडल, प्रखंड स्तरीय के सभी पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही