Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News : मानव तस्करी मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज

Ranchi : मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में आरोपी नयन कुमार की जमानत याचिका AJC शैलेंद्र कुमार की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी नयन कुमार 25 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में आरोपी नयन कुमार की जमानत याचिका AJC शैलेंद्र कुमार की अदालत ने खारिज कर दी. आरोपी नयन कुमार 25 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है.

 

दरअसल, मामले में बताया जाता है कि हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान नयन कुमार तीन नाबालिगों को बेंगलुरु ले जाते पकड़ा गया था. इन तीन बच्चों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें रोजगार दिलाने के नाम पर राज्य के बाहर ले जाया जा रहा था. 

 

वहीं, आरोपी के पास से बच्चों के आधार कार्ड की प्रतियां और ट्रेन टिकट भी मिले थे. पुलिस की केस डायरी में यह भी बताया गया है कि एक ठेकेदार हरिहर कुमार ने बच्चों को बेंगलुरु पहुंचाने के लिए आरोपी को 25 हजार रुपये भेजे थे. यह मामला एएचटीयू थाना कांड संख्या 07/2026 से जुड़ा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही