Search

 
 
 

Court News: आपसी विवाद में हत्या के आरोपी पर आरोप गठित

आपसी विवाद में पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी शंकर लोहरा पर अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने आरोप गठित की है. कोर्ट ने आरोपी को उसके खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया. आरोपी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया. जिसके बाद कोर्ट ने आरोप गठित करते हुए अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: आपसी विवाद में पीटकर हत्या करने के मामले में आरोपी शंकर लोहरा पर अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने आरोप गठित की है. कोर्ट ने आरोपी को उसके खिलाफ आरोप को पढ़कर सुनाया. आरोपी ने इस मामले में अपनी संलिप्तता से इनकार किया. जिसके बाद कोर्ट ने आरोप गठित करते हुए अभियोजन पक्ष को साक्ष्य प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. मामले में 3 अगस्त से गवाही शुरू होगी. घटना 29 जनवरी की डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह की है. मृतक अभिषेक लोहरा का आरोपी शंकर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. जिसे लेकर अभिषेक को लाठी डंडा और लात घूंसे से पीटपीट कर गंभीर रूप घायल कर दिया गया था. 


घायल अवस्था में अभिषेक को रिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 30 जनवरी को मौत हो गई थी. जिसके बाद परिजनों ने डोरंडा थाना का घेराव भी किया था. वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद 30 जनवरी की देर रात आरोपी शंकर लोहरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अभी जेल में है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही