Search

 
 
 

Ranchi News: लिपिकों की वर्षों पुरानी मांग पूरी, प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड 2 अब ग्रेड 1 कहलायेंगे

समाहरणालय संवर्ग जिला शाखा ने लिपिकों की संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू होने पर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है. शाखा ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों के पदनाम में बदलाव किया गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: समाहरणालय संवर्ग जिला शाखा ने लिपिकों की संशोधित नियुक्ति एवं प्रोन्नति नियमावली लागू होने पर डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया है.


शाखा ने कहा कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की समाहरणालय संवर्ग के लिपिकों के पदनाम में बदलाव किया गया है. अब उन्हें सहायक, वरीय सहायक, सहायक प्रशासी पदाधिकारी, प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-2 और प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड-1 के नाम से जाना जाएगा.
शाखा के अनुसार, यह समाहरणालय संवर्ग के कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, जिसके पूरा होने से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से कर्मचारियों का सम्मान बढ़ेगा, उनका मनोबल मजबूत होगा और वे पहले से अधिक उत्साह के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे.


समाहरणालय संवर्ग जिला शाखा ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि संवर्ग के सभी कर्मचारी राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे और राज्य के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही