Search

 
 
 

Ramgarh News :  चुट्टूपालू घाटी में टेलर ने दो कारों को रौंदा, सभी बाल-बाल बचे

रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु घाटी में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक ट्रेलर ने खराब पड़े एलपीजी गैस लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया. पर गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी.
 

Ramgarh  :  रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुट्टूपालु घाटी में शनिवार अहले सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां एक ट्रेलर ने खराब पड़े एलपीजी गैस लदे टैंकर को ओवरटेक करने के दौरान दो कारों को अपनी चपेट में ले लिया. पर गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं लगी. 

 

लेकिन हादसे के कारण कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हो गई. सड़क पर छोटे-बड़े वाहनों को लंबी कतार लग गई. हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद गैस टैंकर को हटाया गया, जिसके बाद चुट्टूपालु घाटी में आवागमन सुचारू हो सकी. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुबह करीब 9:30 बजे घाटी में एलपीजी गैस लदा टैंकर का ब्रेक फेल हो गया, जिसकी मरम्मत की जा रही थी. तभी छत्तीसगढ़ से आ रही एक ट्रेलर CG 10S1519 ने कार को ओवरटेक करने की कोशिश की. 

 

इस दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मारुति डिजायर (JH02BZ6481) और हुंडई क्रेटा (JH02BN4677) को अपनी चपेट में ले लिया. इस दुर्घटना में दो कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हालांकि दुर्घटना में किसी को कोई खास चोट नहीं लगी है.

 

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही