Ranchi News : 631 किलो डोडा की तस्करी मामले में दोषी तमिलनाडु राज्य निवासी के. सरथ को अदालत ने 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही उस पर 4 लाख का जुर्माना भी लगाया है. NDPS मामले के विशेष न्यायाधीश एके मिश्रा ने यह सजा सुनाई है.
इसे भी पढ़ें...
दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खूंटी से भूसुर रिंग रोड की तरफ एक बोलेरो पिकअप वैन में डोडा की तस्करी की जा रही है. इस सूचना पर खरसीदाग थाना की पुलिस ने 20 मार्च 2025 को सड़क पर चेकिंग अभियान शुरू की.
उसी दौरान खूंटी की ओर से आ रही पिकअप वैन को पुलिस ने रोका. जिसकी तलाशी लेने पर 40 बोरा डोडा बरामद की गई थी. वहीं, पिकअप वैन के मालिक सह ड्राइवर के. सरथ को मौके पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


