Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News : हत्या मामले में दोषी करार, सजा पर सुनवाई 19 जून को

Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में अगस्त 2021 को अर्जुन लिंडा की हत्या मामले के आरोपी विकास तिर्की को अदालत ने दोषी ठहराया है. अपर न्यायायुक्त कुलदीप की कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई. सजा के बिंदु पर अदालत 19 जून को सुनवाई करेगी. अदालत ने विकास तिर्की की जमानत याचिका खारिज कर दी और उसे बिरसा मुंडा जेल भेज दिया. 

 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 15 अगस्त 2021 को रात 11:00 बजे करण लिंडा अपने भाई अर्जुन लिंडा और कुछ लोगों के साथ अपने घर न्यू लटमा के पीछे बियर पी रहे थे. उनके साथ विकास तिर्की, सुनील टोप्पो,  रंजीत टोप्पो, अंकित बेक, दीपू मिंज, सुनील गाड़ी, राजू गाड़ी, राजेंद्र टोप्पो और रोशन गाड़ी सभी मिलकर बियर पी रहे थे. बियर पीने के बाद विकास तिर्की, अर्जुन लिंडा को खैनी खाने के बहाने सभी लोगों से अलग ले गया. उसके बाद विकास तिर्की अर्जुन के कंधे पर हाथ रखकर नीचे बस्ती की तरफ ले गया.

 

कुछ देर बाद दोनों नहीं लौटे इसके बाद सभी दोस्त उनको ढूंढने लगे. लेकिन कुछ पता नहीं चला. बाद में रात्रि करीब 2:00 बजे वे विकास के घर पहुंचे और आवाज दी. लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. फिर दोबारा सुबह 3:00 बजे विकास तिर्की के घर गए तो विकास अपने घर में सोए व्यवस्था मिला. जब उसे अर्जुन लिंडा के बारे में पूछा गया तो बताया कि नीचे बस्ती की तरफ वह दोनों घूमते हुए गए थे, उसके बाद अंधेरा में अर्जुन किधर गया पता नहीं चला.

 

बाद में 20 अगस्त 2021 को बस्ती के लड़कों ने हवाई नगर में अर्जुन लिंडा की लाश सोलंकी के कब्रिस्तान की झाड़ी के पास पाई थी. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी. मामले को लेकर जगन्नाथपुर थाना में विकास तिर्की के खिलाफ थाना कांड संख्या 261 /2021 दिनांक 20 अगस्त 2021 को दर्ज किया गया था.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही