Search

 
 
 

Jharkhand Weather : 17 से 19 जून तक बारिश की संभावना,कई जिलों में येलो अलर्ट

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है.
 

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून की उत्तरी सीमा रांची से होकर गुजर रही है और अगले चार से पांच दिनों में इसके पूरे राज्य में फैलने की संभावना है.

 

राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक जून से अब तक जिले में सामान्य से अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है.

 

मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 19 जून तक रांची और आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं 20 से 23 जून के बीच हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है.

 

विभाग ने 18 से 20 जून तक रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

 

इसके अलावा पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

 

पिछले 24 घंटों में सिमडेगा के कोलेबिरा में सबसे अधिक 14.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लातेहार में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही