Search

 
 
 

Court News: CM की डिस्चार्ज पिटीशन पर PMLA कोर्ट में ईडी ने दिया लिखित बहस

Ranchi:  8.86 एकड़ जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ईडी की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत की गई. इसके बाद कोर्ट ने ईडी के लिखित बहस पर अपना पक्ष रखने के लिए हेमंत सोरेन को मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई निर्धारित की.
 
  • अगली सुनवाई 18 मई को
  • दोनों पक्षों की दलील हो चुकी है पूरी

Ranchi:  8.86 एकड़ जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में ईडी की ओर से लिखित बहस प्रस्तुत की गई. इसके बाद कोर्ट ने ईडी के लिखित बहस पर अपना पक्ष रखने के लिए हेमंत सोरेन को मौका देते हुए मामले की अगली सुनवाई 18 मई निर्धारित की. यहां बता दें कि 2 मई को ईडी कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई थी, जिसके बाद दोनों पक्षों को लिखित बहस प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया था. 

 

यहां उल्लेखनीय है कि इस मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है. इससे पूर्व खुद को निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर 2025 को याचिका दाखिल कर हेमंत सोरेन ने आरोप मुक्त करने का अनुरोध किया है. इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी. कई लोगों को समन जारी कर ईडी दफ्तर बुलाकर पूछताछ की थी. ईडी ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही