Search

 
 
 

Court News : लातेहार में लोक अदालत में 15,334 मामलों का निष्पािदन, 2.69 करोड़ का सेटेलमेंट

राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने रांची से किया. लोक अदालत में कुल 15,334 मामलों का निबटारा किया गया. वहीं, 2,69,35,000 रुपये का सेटलमेंट भी किया गया.
 
लोक अदालत में मामलों की सुनवाई करते प्रधान जिला जज व अन्य.

Latehar : लातेहार सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश सह झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने रांची से लोक अदालत का ऑनलाइन उद्धघाटन किया. लोक अदालत में कुल 15,334 मामलों का निबटारा किया गया. वहीं, 2,69,35,000 रुपये का सेटलमेंट भी किया गया.


राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों की सुनवाई के लिए सात बेंच बनाये गये थे. इसमें पारिवारिक विवाद के 11 मामलों का निष्पादन किया गया. दुर्घटना के 2 मामलों में 16,50,000 रुपये की रिकवरी हुई.  बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले व कोर्ट में लंबित 37 वादों का निष्पादन हुआ.

 


 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  शेषनाथ सिंह ने लोक अदालत में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में 46 सखी मंडल को 46 लाख रुपये का चेक सौंपा. मौके पर लातेहार डीसी संदीप कुमार, एसपी कुमार गौरव, प्रधान न्यायाधीश  कुटुंब न्यायालय सैयद सलीम फातमी के अलावा न्याायिक पदाधिकारी दिनेष कुमार मिश्रा, संजय कुमार दुबे, सुनील दत्त द्विवेदी, विक्रम आनंद, कुमारी जीव,  मीनाक्षी मिश्रा, शिवम चौरसिया, प्रणव कुमार, उत्कर्ष जैन, पन्नालाल, अजीत कुमार, जिला बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शहदेव, बार के सचिव संजय कुमार सहित अन्य मौजूद थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही