Search

 
 
 

Court News : जेपीएससी की पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक की जमानत पर अब 9 सितंबर को सुनवाई

Ranchi News  : जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में CID ने कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने जेपीएससी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता  को गिरफ्तार किया था. उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.
 
सिविल कोर्ट रांची

Ranchi News  :  जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद जेपीएससी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता की जमानत याचिका पर अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में दोनों पक्षों की ओर से बहस हुई. सीआईडी की ओर से बहस के लिए समय मांगा गया, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तिथि 9 सितंबर निर्धारित कर दी.

 

मामले में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा और अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पक्ष रखा. बताते चलें कि CID ने परीक्षा में अनियमितता को लेकर कांड संख्या 16/2026 दर्ज किया है. इसी मामले की जांच के दौरान एजेंसी ने जेपीएससी के पूर्व उप परीक्षा नियंत्रक स्वेता गुप्ता  को गिरफ्तार किया था. उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई थी, जिसके बाद से वे जेल में बंद हैं. इस केस में अब तक 20 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही