Search

Court News : लैंड स्कैम के सभी आरोपियों के आरोप गठन पर सुनवाई 23 जुलाई को

Ranchi : 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लांड्रिंग मामले में सभी आरोपियों की 23 जुलाई को आरोप के गठन पर सुनवाई होगी. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने उस दिन सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • पीएमएलए कोर्ट ने उस दिन सभी आरोपियों को  सशरीर उपस्थित होने का दिया निर्देश

Ranchi : 8.86 एकड़ की कथित जमीन फर्जीवाड़ा से जुड़ा मनी लांड्रिंग मामले में सभी आरोपियों की 23 जुलाई को आरोप के गठन पर सुनवाई होगी. पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने उस दिन सभी आरोपियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है. 

इसे भी पढ़ें...

यहां बता दें कि मामले में सीएम के अलावा बड़ागांई अंचल के तत्कालीन उप राजस्वकर्मी भानु प्रताप प्रसाद, जेएमएम नेता अंतू तिर्की समेत कई जमीन कारोबारी आरोपी है. उक्त कथित जमीन फर्जीवाड़ा मामले को लेकर ईडी ने कई बार कार्रवाई की थी. जिसमें जेएमएम नेता अंतू तिर्की, आर्किटेक्ट विनोद कुमार सिंह समेत जमीन कारोबारियों के ठिकाने पर छापेमारी की गई थी.

मामले में आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल चुकी है. वहीं, ईडी ने मामले की जांच पूरी करते हुए आरोपियों के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही