Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Court News: लंबे समय से जेल में बंद कैदियों की रिहाई पर HC में हुई सुनवाई

राज्य के जेल में बंद कैदियों/ आरोपियों की आधी या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों की रिहाई से जुड़ी जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से सुझाएं गए 5 बिंदुओं पर बहस हुई. अब मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.
Advertisement
Advertisement
कोर्ट-कचहरी की खबरें

Ranchi: राज्य के जेल में बंद कैदियों/ आरोपियों की आधी या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले कैदियों की रिहाई से जुड़ी जनहित याचिका पर गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में प्रार्थी की ओर से सुझाएं गए 5 बिंदुओं पर बहस हुई. अब मामले में अगली सुनवाई 17 सितंबर को होगी.

 
सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से लंबे समय से बंद कैदी और अंडर ट्रायल कैदियों के बारे में बताया गया कि कुछ कैदी एक बार भी बेल फाइल नहीं कर पाए हैं, कुछ कैदी एक बार बेल फाइल करने के बाद दुबारा बेल फाइल नहीं कर पाए है. साथ ही बताया गया कि आरोप पत्र फाइल नहीं होने के बावजूद भी  कई आरोपी डिफॉल्ट बेल दाखिल नहीं कर पाते हैं. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

UAPA, CLA, CCA  जैसे आरोप वाले आरोपी सही तरीके से बेल नहीं फाइल कर पाते हैं जिससे वह लंबे समय तक जेल में बंद हैं. ट्रायल शुरू होने में देरी के कारण भी कई आरोपी लंबे समय तक जेल में बंद हैं. 


राज्य सरकार की ओर से अधिवक्ता मो शहाबुद्दीन ने पक्ष रखते हुए बताया कि ऐसे मामले में कानून में व्यवस्था है. इसके हिसाब से सरकार सीमा में रहते हुए, इन बिंदुओं पर कार्य करती है. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई की. 

 

यहां बता दें कि पूर्व की सुनवाई में राज्य के जेल में बंद आधी सजा या एक तिहाई सजा काट लिए जाने वाले करीब 1000  कैदियों की संख्या से संबंधित रिपोर्ट राज्य सरकार की ओर से पेश की गई थी. उल्लेखनीय है कि मामले को लेकर स्टेन स्वामी एवं अन्य की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही