Search

Court News : जमीन खरीद ठगी मामले में हाईकोर्ट से आरोपियों को नोटिस

Ranchi : जमीन खरीद में ठगी से संबंधित मामले में सब-जज नईम अंसारी की ओर से आरोपियों को मिली नियमित और अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. सब-जज नईम अंसारी ने आरोपियों को निचली अदालत द्वारा दिए गए जमानत और अग्रिम जमानत पर सवाल उठाए हैं. मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है.
 
कोर्ट-कचहरी की खबरें
  • सब-जज नईम अंसारी ने आरोपियों को निचली अदालत द्वारा दिए गए जमानत व अग्रिम जमानत पर उठाए सवाल

Ranchi : जमीन खरीद में ठगी से संबंधित मामले में सब-जज नईम अंसारी की ओर से आरोपियों को मिली नियमित और अग्रिम जमानत के खिलाफ दायर याचिका की सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में हुई. सब-जज नईम अंसारी ने आरोपियों को निचली अदालत द्वारा दिए गए जमानत और अग्रिम जमानत पर सवाल उठाए हैं. मामले में कोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया है. 

इसे भी पढ़ें...

दरअसल, यह मामला जमीन खरीद में कथित ठगी के शिकार हुए सब-जज नईम अंसारी से जुड़ा है. जिसमें प्रार्थी नईम अंसारी ने कहा है कि आरोपियों ने जमानत और अग्रिम जमानत के लिए निचली अदालत में अपने आपराधिक तथ्यों को छुपाया है.

निचली अदालत ने जमानत देते समय कानून सम्मत प्रावधानों का पालन नहीं किया. प्रार्थी ने आरोपी बबलू अंसारी को दी गई नियमित जमानत और सितारा खातून, नौशाद, शमशाद, सरफराज और सद्दाम को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने का आग्रह किया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही