Search

 
 
 

Court News : IAS पूजा सिंघल व अभिषेक झा ने विदेश से लौटने पर पासपोर्ट कोर्ट में किया जमा

मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और  उनके पति अभिषेक झा ने विदेश से लौटने के बाद अपना पासपोर्ट पीएमएलए की विशेष अदालत में आज जमा कर दिया. दोनों अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर गए थे.
 
  • कोर्ट ने उन्हें सिंगापुर जाने की दी थी अनुमति

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और  उनके पति अभिषेक झा ने विदेश से लौटने के बाद अपना पासपोर्ट पीएमएलए की विशेष अदालत में आज जमा कर दिया. दोनों अपनी बेटी के इलाज के लिए सिंगापुर गए थे.

 

बता दें कि पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार की अदालत ने 4 मई को पूजा सिंघल और अभिषेक झा को सात दिनों के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति प्रदान की थी. 31 मई को उन्हें  सिंगापुर से वापस लौटना था और उसके एक सप्ताह के भीतर उन्हें अपना पासपोर्ट कोर्ट को वापस करना था, 

 

पूजा सिंघल और अभिषेक झा की ओर से अदालत में याचिका दाखिल कर कहा गया था कि उनकी बेटी गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी लार्ज सेरेब्रल आर्टेरियोवेनस मालफॉर्मेशन से पीड़ित है. मेडिकल रिपोर्ट में लगातार दृष्टि कमजोर होने और बार-बार फोकल सीजर आने की बात कही गई है.

 

एम्स और फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों ने अलग-अलग इलाज की सलाह दी है, जिसके कारण विदेश में विशेषज्ञ परामर्श जरूरी बताया गया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही