Search

 
 
 

झारखंड में छह महीने और जारी रहेगा NHM, सरकार ने बढ़ाया कार्यकाल

झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कार्यकाल को अगले छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, मिशन का कार्यकाल और केंद्र सरकार के साथ किया गया समझौता अब 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा.
 

Ranchi : झारखंड सरकार ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कार्यकाल को अगले छह महीने के लिए बढ़ाने का फैसला लिया है. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी संकल्प के अनुसार, मिशन का कार्यकाल और केंद्र सरकार के साथ किया गया समझौता अब 30 सितंबर तक प्रभावी रहेगा.

 

विभागीय आदेश के मुताबिक, भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और झारखंड सरकार के बीच राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संचालन को लेकर पहले 31 मार्च 2026 तक के लिए समझौता हुआ था. केंद्र सरकार से प्राप्त निर्देशों के बाद इसकी अवधि अगले छह महीने या 16वें वित्त आयोग चक्र में योजनाओं के पुनर्मूल्यांकन तक, जो भी पहले हो, बढ़ा दी गई है.

 

इस अवधि के दौरान मिशन से जुड़ी सभी स्वास्थ्य सेवाएं और कार्यक्रम पहले की तरह स्वीकृत नियमों एवं शर्तों के तहत जारी रहेंगे. राज्य सरकार को केंद्र द्वारा स्वीकृत रिकॉर्ड ऑफ प्रोसीडिंग्स (RoPs) में निर्धारित लक्ष्यों और कार्यक्रमों को पूरा करना होगा.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विस्तार संबंधी प्रस्ताव को 27 मई 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में मद संख्या-39 के तहत मंजूरी दी गई थी. इसके बाद राज्यपाल के आदेश से स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने संकल्प जारी किया.

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य प्रणाली को अधिक मजबूत, जवाबदेह और लोगों की जरूरतों के अनुरूप बनाना है. इसके तहत व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना, गैर-संचारी रोगों के बढ़ते बोझ को नियंत्रित करना और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही