Search

 
 
 

Court News :  मादक पदार्थ बरामदगी मामले में कुंदन कुमार दोषी करार, सजा के बिंदु पर 16 को सुनवाई

मादक  पदार्थ बरामदगी मामले में आरोपी कुंदन कुमार को अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने  दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर अदालत 16 जून को  सुनवाई करेगी. कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप को अभियोजन पक्ष ने सिद्ध किया. कोर्ट ने आरोपी की जमानत को खारिज करते हुए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.
 
  • 5.3 किलो गांजा हुआ था बरामद

Ranchi :  मादक  पदार्थ बरामदगी मामले में आरोपी कुंदन कुमार को अपर न्याययुक्त शैलेन्द्र कुमार की कोर्ट ने  दोषी करार दिया है. उसकी सजा के बिंदु पर अदालत 16 जून को  सुनवाई करेगी. कोर्ट ने माना कि आरोपी पर लगे आरोप को अभियोजन पक्ष ने सिद्ध किया. कोर्ट ने आरोपी की जमानत को खारिज करते हुए हिरासत में लेकर जेल भेज दिया.

 

दरअसल, यह मामला 30 जुलाई 2022 का है. हटिया डीएसपी को मादक पदार्थ तस्करी की जाने की गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद डीएसपी के निर्देश पर जगरनाथपुर थाना की पुलिस ने लटमा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया गया था.

 

उस दौरान खूंटी की ओर से आ रहे एक बाइक पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे. पुलिस ने खदेड़कर एक नाबालिग समेत दोनों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद दोनों की तलाशी लेने पर उनके पास से 5.3 किलो गांजा बरामद हुआ था.

 

पुलिस ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने जानकारी मिली कि वे ओडिशा से लाए गए गांजे को नामकुम तुंबागुटू स्थित एक दुकान में बेचने जा रहे थे. दोनों आरोपी बिहार के वैशाली निवासी हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही