Search

रांची की बेटी कुमारी पलक का U-19 भारतीय क्रिकेट टीम में चयन

Ranchi : रांची जिला क्रिकेट संघ की अंडर-19 महिला खिलाड़ी कुमारी पलक का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हुआ है. श्रीलंका टीम का भारत में दौरा होना है. उसी एकदिवसीय मैच और टी-20 के लिए कुमारी पलक का चयन किया गया है. 

 

पलक रांची जिला क्रिकेट संघ की तरफ से भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला खिलाड़ी है. पलक कुछ सालों से जिले की तरफ से बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. उसी मेहनत और अच्छे प्रदर्शन का इनाम आज पलक को मिला. पलक की इस उपलब्धि पर RDCA व JSCA ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

 

पलक ने क्रिकेट खेलने की शुरुआत ओरमांझी क्रिकेट क्लब से की थी. पलक के कोच पंक्षित कुमार महतो है वह आज भी पंक्षित के अंडर में ही क्रिकेट खेल रही है. कुमारी पलक देवघर जिले की रहने वाली है. अभी वह रांची में रहकर पढ़ाई व क्रिकेट खेलती है. रांची में वह लगभग 14 वर्षों से परिवार के साथ रह रही है. पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने खेल पर ध्यान दिया और आज यहां तक पहुंची.

 

वह राम टहल इंटर कॉलेज, ओरमांझी में पढ़ाई करती है. पलक के पिता इस दुनिया में नहीं हैं. उनकी मां श्रीमती संगीता भगत महिला थाना में कार्यरत हैं. उन्होंने उनको क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया और आज अपने राज्य और अपने परिवार का नाम रोशन कर दिया.

U-19 T20 स्क्वाड


BHAVIKA AHIRE (C) IRA JADHAV
TANISHKA SHARMA
ISHWARI AWASARE
AVNI CHAWDA MAHTO NIDHI
PURVA SIWACH
KUMARI PALAK
MAHAK NARWASE
KASHVI KANDIKUPPA
MANIAR MAITRI
GOURI GOYAL
JANVI VIKAR
ANAADI TAGDE
K DEEKSHA

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//