Search

 
 
 

Court News : CM हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर PMLA कोर्ट में अब 22 मई को सुनवाई

8.86 एकड़ जमीन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में अब  22 मई को सुनवाई होगी. इससे पहले हेमंत सोरेन की ओर से ईडी द्वारा प्रस्तुत लिखित बहस पर अपना प्रति उत्तर देने के लिए समय मांगा.
 
  • ईडी के लिखित जवाब का प्रति उत्तर देने के लिए CM हेमंत सोरेन की ओर से मांगा गया समय

Ranchi :   8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की डिस्चार्ज पिटीशन पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में अब  22 मई को सुनवाई होगी. इससे पहले हेमंत सोरेन की ओर से ईडी द्वारा प्रस्तुत लिखित बहस पर अपना प्रति उत्तर देने के लिए समय मांगा. 

 

इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली  तिथि 22 मई निर्धारित की. बता दें कि 2 मई को ईडी कोर्ट में दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी. अब इस मामले में आरोपियों पर आरोप गठित होना है.

 

बता दें कि हेमंत सोरेन ने 5 दिसंबर 2025 को कोर्ट में याचिका दाखिल कर खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप मुक्त करने का अनुरोध किया है.  इस मामले में ईडी ने कई बार छापेमारी की थी और कई लोगों को समन जारी कर पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था. ईडी ने करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही