Search

 
 
 

Ranchi News: सीएम हेमंत से मिले माले नेता दीपांकर भट्टाचार्य, रूपी सोरेन के निधन पर जताई संवेदना

Ranchi News: दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन का उन्हें निरंतर साथ मिला.
 
सीएम से बात करते दीपांकर भट्टाचार्य

Ranchi News: भाकपा (माले) के राष्ट्रीय सचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सोमवार को रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की माता स्वर्गीय रूपी सोरेन के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की और इसे अपूरणीय क्षति बताया.

इसे भी पढ़ें:

दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि स्वर्गीय रूपी सोरेन का जीवन संघर्ष और प्रेरणा का प्रतीक रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्ष के दिनों में रूपी सोरेन का उन्हें निरंतर साथ मिला. उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है.

 

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दीपांकर भट्टाचार्य के बीच राज्य में संचालित विकास योजनाओं, उनके क्रियान्वयन तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इस अवसर पर भाकपा (माले) के झारखंड प्रदेश सचिव मनोज भगत, विधायक अरूप चटर्जी और पूर्व विधायक विनोद सिंह उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही