Search

 
 
 

Latehar News: धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भाकपा माले ने निकाला प्रतिरोध मार्च

भाकपा माले ने केंद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मार्च सोमवार को शहर के बाजारटांड़ से निकली.
 
Latehar News

Latehar: भाकपा माले ने केंद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शहर में प्रतिरोध मार्च निकाला. यह मार्च सोमवार को शहर के बाजारटांड़ से निकली. इस दौरान माले नेताओं ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. यह मार्च समाहरणालय परिसर पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई. 

Uploaded Image

जिला सचिव बिरजू राम ने केद्रीय शिक्ष मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और कहा कि धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे तक आंदोलन जारी रहेगा. 

इसे भी पढ़ें: 

उन्होंने कहा कि केद्र सरकार देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है. इस सरकार में पेपर लीक ने हर रिकार्ड तोड़ दिया है. पेपर लीक होने के कारण कई प्रतिभाशाली छात्र आत्महत्‍या कर चुके हैं. 

 

उन्होंने कहा कि दिल्ली में किए जा रहे छात्रों के आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी एनटीए को भंग करने की मांग की. मौके पर झारखंड जनरल यूनियन के नेता प्रमोद साहू, माले नेता गोपाल प्रसाद व राजेंद्र सिंह, कमलेश सिंह आदि मौजूद थे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही