Search

 
 
 

अंबेडकर जयंती व गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस पर भाकपा (माले) करेगा राज्यभर में कार्यक्रम

Ranchi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और वामपंथी आंदोलन नेता गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) द्वारा 14 अप्रैल को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
 

Ranchi: डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और वामपंथी आंदोलन नेता गुरुदास चटर्जी की शहादत दिवस के अवसर पर भाकपा (माले) द्वारा 14 अप्रैल को राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

 

गुरुदास चटर्जी, जो निरसा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे, सामाजिक न्याय और मजदूर-किसान आंदोलनों के मजबूत स्तंभ थे. उन्होंने कोयला और भूमि माफियाओं के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी. उनकी शहादत दिवस के मौके पर पूरे राज्य में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी. 
मुख्य कार्यक्रम धनबाद के देवली में आयोजित होगा, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम जनता के शामिल होने की संभावना है. इस कार्यक्रम में पार्टी की केंद्रीय कमेटी के सदस्य और विधायक भी मौजूद रहेंगे.

 

वहीं आधुनिक भारत में सामाजिक न्याय, समानता और जाति उन्मूलन की लड़ाई का नेतृत्व करने वाले डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती भी राज्यभर में भाकपा (माले) के राज्य कार्यालयों और विभिन्न इकाइयों द्वारा मनाई जाएगी. उनके विचार - संविधान, लोकतंत्र और सामाजिक समानता आज भी देश के लिए मार्गदर्शक माने जाते हैं.

 

भाकपा (माले) के राज्य सचिव मनोज भक्त ने बताया कि पार्टी इन दोनों महान नेताओं के संघर्ष, नेतृत्व और सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेगी. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल, जंगल और जमीन की लड़ाई, सामाजिक न्याय का आंदोलन और कॉरपोरेट पूंजी के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ संघर्ष को तेज करना ही इन नेताओं को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

 

पार्टी ने राज्यभर के कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की है कि वे इन कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक समानतामूलक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए संगठित संघर्ष को आगे बढ़ाएं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही