Search

 
 
 

Hrithik Roshan - Saba Azad के रिश्ते में आई दरार !, कैप्शन ने बढ़ाई हलचल

एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह खूबसूरत वादियों में अकेले समय बिताते नजर आ रहे हैंझील और पहाड़ों के बीच ली गई इन तस्वीरों में वह  रेड टी-शर्ट, बेज जैकेट, ढीली जींस, काले जूते और टोपी में काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं
 

Lagatar desk : एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं, जिनमें वह खूबसूरत वादियों में अकेले समय बिताते नजर आ रहे हैंझील और पहाड़ों के बीच ली गई इन तस्वीरों में वह  रेड टी-शर्ट, बेज जैकेट, ढीली जींस, काले जूते और टोपी में काफी स्टाइलिश दिख रहे हैं.हालांकि, तस्वीरों से ज्यादा उनके पोस्ट के कैप्शन ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है.

 

 

कैप्शन ने खींचा ध्यान

शेयर किए पोस्ट के कैप्शन में लिखा- जो चीज़ें मैं देखता हूं उनमें मेरा साफ़ सार.बदलाव आ रहा है. बहुत समय से होना चाहिए था.दुनिया नए सिरे से बदल रही है.शांत पानी की मौजूदगी में, मेरे आस-पास की जंगली चीज़ों में. मैं देखता हूं कि नंगापन अपने आवरण हटाकर आज़ाद हो रहा है.आज़ाद.. मेरी तरह जंगली चीज़ों की तरह.


.
और मुझे अपने ऊपर दिन में अंधे तारे अपनी रोशनी के साथ इंतज़ार करते हुए महसूस होते हैं.और कुछ समय के लिए मैं दुनिया की कृपा में आराम करता हूं, आखिरकार मैं आज़ाद हूं.वेंडेल बेरी के कामों से प्रेरित –उन्होंने अमेरिकी लेखक Wendell Berry की रचनाओं से प्रेरित पंक्तियां लिखीं. ये लाइनें प्रकृति में सुकून तलाशने और जीवन के भय व तनाव से दूर होने की भावना पर आधारित हैं.

 

 

फैंस ने लगाए ब्रेकअप के कयास

 

पोस्ट के बाद कमेंट सेक्शन में अटकलों का दौर शुरू हो गया. कुछ यूजर्स ने मजाकिया GIF शेयर किए, तो कई ने सीधे पूछ लिया कि क्या उनका और सबा आजाद का ब्रेकअप हो गया है.हालांकि सबा आजाद ने खुद पोस्ट पर कमेंट करते हुए पूछा कि क्या ये लाइनें ‘The Peace of Wild Things’ से प्रेरित हैं. इससे यह साफ होता है कि दोनों के बीच संवाद सामान्य है और फिलहाल ब्रेकअप की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

 

उम्र में 12 साल का अंतर

 

ऋतिक रोशन का जन्म जनवरी 1974 में हुआ था, जबकि सबा आजाद नवंबर 1986 में पैदा हुईं. दोनों के बीच लगभग 12 साल का उम्र का अंतर है. यह कपल 2022 से रिलेशनशिप में है और अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आता है.

 

वर्कफ्रंट की बात

फिल्मों की बात करें तो ऋतिक की पिछली रिलीज War 2 थी, जिसमें Jr. NTR और कियारा आडवाणी भी नजर आए थे. फिलहाल वह अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म Krrish 4 पर काम कर रहे हैं, जो प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही