Search

 
 
 

गिरिडीह :  अलकापुरी में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर, एक की मौत, एक घायल

गिरिडीह में शुक्रवार की  अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के समीप ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई.
 

Giridih  : गिरिडीह में शुक्रवार की  अहले सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के समीप ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में ऑटो में सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई.


मिली जानकारी के अनुसार,  अलकापुरी चौक के पास आज सुबह करीब 6 बजे  तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी. घटना में ऑटो सवार दो लोग प्रेम दास (35 वर्षीय,  रतनपुरा-हीरोडीह निवासी) और छोटू राम (देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी) गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

 हादसे के बाद ट्रक और ऑटो दोनों के चालक मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पचंबा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और  स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सदर अस्पताल भेजा, जहां प्रेम दास की इलाज के दौरान मौत हो गई. वहीं, छोटू राम इलाज के बाद अपने घर लौट गये हैं. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर पचंबा थाना ले गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की  जांच शुरू कर दी गई है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही