Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में ब्राउन शुगर के खिलाफ कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

राजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर रांची पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.
Advertisement
Advertisement
Ranchi : राजधानी में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने को लेकर रांची पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी क्रम में कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से ब्राउन शुगर समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है.

 

जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं. सूचना के आधार पर कोतवाली थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा. तलाशी लेने पर उनके पास से ब्राउन शुगर बरामद हुआ.
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना लाया, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इसमें शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही