Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Palamu News : स्टोन एवं क्रशर एसोसिएशन ने तपती धूप में ट्रैफिक जवानों के बीच बांटी ठंडी सामग्री

भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए पलामू जिला स्टोन एवं क्रशर माइंस एसोसिएशन ने सराहनीय पहल की. एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक जवानों के बीच ठंडे पेय पदार्थों समेत अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया.
Advertisement
Advertisement

Palamu: भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए पलामू जिला स्टोन एवं क्रशर माइंस एसोसिएशन ने सराहनीय पहल की. एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर तैनात ट्रैफिक जवानों के बीच ठंडे पेय पदार्थों समेत अन्य जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया.

 

कार्यक्रम का नेतृत्व उपनिदेशक खान, पलामू अंचल अजीत कुमार एवं जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने किया. वहीं, एसोसिएशन के सचिव शशिकांत गुप्ता और कोषाध्यक्ष नितिन गुप्ता के नेतृत्व में रेडमा चौक, शादिक चौक, छःमुहान चौक और कचहरी चौक पर ड्यूटी कर रहे जवानों को ग्लूकोन-डी, ORS, ठंडा पानी, फल, अंगवस्त्र, चश्मा एवं अन्य राहत सामग्री वितरित की गई.

 

इस दौरान जवानों में उत्साह और खुशी देखने को मिली. कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि तेज धूप और भीषण गर्मी में सड़क पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था संभालना काफी चुनौतीपूर्ण कार्य है. ऐसे में जवानों को राहत पहुंचाने की यह पहल प्रशंसनीय है.

 

उपनिदेशक खान अजीत कुमार ने कहा कि सामाजिक संगठनों को इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने चाहिए, ताकि ड्यूटी पर तैनात कर्मियों का मनोबल बढ़ाया जा सके. वहीं, जिला खनन पदाधिकारी सुनील कुमार ने एसोसिएशन के सदस्यों से जिले के विभिन्न इलाकों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की, ताकि आम लोगों को भी गर्मी में राहत मिल सके. कार्यक्रम के माध्यम से एसोसिएशन ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए मानवता और सहयोग का संदेश दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही