Search

 
 
 

Bokaro News: अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ कार्रवाई, 21 टन कोयला जब्त

Bokaro News: बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप 05 नंबर पीपल धोंरा बस्ती में अवैध कोयला जमा होने की सूचना मिली. इसके बाद सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 21.29 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया.
 
अवैध कोयला जब्त

Bokaro News: बोकारो जिला में कोयला माफियाओं के खिलाफ CISF का अभियान जारी है. गुरुवार को बेरमो थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 21 टन से अधिक अवैध कोयला जब्त किया है.

इसे भी पढ़ें: 

बेरमो थाना क्षेत्र के अमलो रेलवे साइडिंग के समीप 05 नंबर पीपल धोंरा बस्ती में अवैध कोयला जमा होने की सूचना CISF CCL करगली के कमांडेंट को मिली थी. सूचना की पुष्टि क्राइम ब्रांच से होने के बाद CCL महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह और CISF कमांडेंट के निर्देश पर छापेमारी दल को सक्रिय किया गया.

 

CISF और CCL सुरक्षा गार्ड की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर मौके से 21.29 टन अवैध कच्चा कोयला जब्त किया. इसके अलावा बी एंड के एरिया के कारो एक्सकावेशन के पीछे जंगल से भी 1.03 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. 

 

जब्त कोयले को CCL प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया है.यह कार्रवाई MMDR Act 1957 के तहत की गई है. छापेमारी दल में एसओ सुरेश सिंह, सहायक कमांडेंट वर्पे सार्थक बाबाजी, इंस्पेक्टर रवि रंजन, सब-इंस्पेक्टर संतोष तिवारी, अमित कुमार, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज, CCL सुरक्षा गार्ड प्रभारी शीलचंद सहित QRT टीम के जवान शामिल थे. 

 

CISF कमांडेंट ने कहा कि कोयला चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान जारी रहेगा और जहां CISF की तैनाती नहीं है, वहां सूचना मिलने पर जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही