Search

Hazaribagh News: अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 3 चुलाई भट्ठियां ध्वस्त

Hazaribagh News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ छापेमारी की गई.
 
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

Hazaribagh News: अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त उत्पाद के नेतृत्व में बरही अंचल अंतर्गत पदमा थाना क्षेत्र के दरजीचक जुहू, कुटीपिसी एवं पिंडारपुर में शराब के अवैध धंधे के खिलाफ छापेमारी की गई.

इसे भी पढ़ें: 

छापेमारी के दौरान कुल तीन अवैध चुलाई शराब की भट्ठियों को पूर्णतः ध्वस्त किया गया. अभियान के क्रम में 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई. साथ ही अवैध शराब निर्माण के लिए तैयार लगभग 3400 किलोग्राम जावा महुआ को घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया. 

अवैध चुलाई शराब भट्ठी के संचालन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही