Search

 
 
 

Cricket: अक्टूबर में भारत का न्यूजीलैंड दौरा, मैच शेड्यूल जारी

भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. इंडियन टीम 22 अक्टूबर से एक दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी. जिसमें भारतीय टीम 5 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर महीने में न्यूजीलैंड का दौरा करने वाली है. इंडियन टीम 22 अक्टूबर से एक दिसंबर 2026 तक न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेगी. जिसमें भारतीय टीम 5 टी20, 5 वनडे और दो टेस्ट मैच खेलेगी. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने बुधवार को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मुकाबले का शेड्यूल जारी कर दिया है. करीब 40 दिनों तक चलने वाला यह दौरा पांच प्रमुख शहरों में आयोजित होगा. 


NZC के मुख्य मार्केटिंग और कमर्शियल अधिकारी ग्लेन क्रिचली ने इस दौरे को बेहद खास बताया. उन्होंने कहा कि यह दौरा सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि दोनों देशों के साझा इतिहास, संस्कृति और बढ़ती दोस्ती का उत्सव होगा. साथ ही यह दौरा भारत और न्यूजीलैंड के बीच लगभग 100 वर्षों से चले आ रहे खेल संबंधों को समर्पित बताया गया है.

टी20 से होगी दौरे की शुरुआत

मुकाबले की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से शुरू होगी. जिसमें पहला टी20 मैच 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में होगा. दूसरा मुकाबला भी 24 अक्टूबर को इसी मैदान पर होगा. तीसरा मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंगटन में, चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. 5वां और अंतिम मुकबला एक नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा. 

वनडे सीरीज का कार्यक्रम

दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ंत होगी. पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड में, दूसरा मुकाबला 7 नवंबर को वेलिंगटन में और 3 वनडे 10 नवंबर को हैमिल्टन में, चौथा मुकाबला 13 नवंबर को माउंट माउंगानुई (टौरंगा) में और 5वां मुकाबला भी टौरंगा में होगा. 

 

टेस्ट सीरीज के साथ होगा समापन

दौरे का समापन 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ होगा. जिसमें पहला टेस्ट 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान में होगा. वहीं, दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 नवंबर से एक दिसंबर तक क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में खेला जाएगा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही