Search

Cricket : इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम रवाना

Chennai : भारतीय क्रिकेट टीम मंगलवार को चेन्नई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो गई. भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे है. भारत को सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून दो टी20 मुकाबले खेलने हैं. दोनों मैच डबलिन में खेले जाएंगे. इसके बाद टीम इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी.
 
वैभव ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड

टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. सचिन ने तेंदुलकर ने 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ इंडिया के लिए डेब्यू किया था. वैभव सूर्यवंशी को 15 साल और 71 दिन की उम्र में आयरलैंड और इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय सीनियर टीम में चुना गया था. वैभव ने सबसे कम उम्र में चुने जाने का सचिन तेंदुलकर का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया.

युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव के लिए भी यह दौरा बेहद खास है. आईपीएल 2026 में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद उन्हें पहली बार भारतीय टी20 टीम में चुना गया है. क्रिकेट विशेषज्ञों की नजरें इस युवा तेज गेंदबाज पर भी रहेंगी, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी गति और नियंत्रण से प्रभावित किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज के तीन मैच 14, 16 और 19 जुलाई को खेले जाएंगे. वनडे टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे. अय्यर वनडे में टीम के उपकप्तान हैं. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज भारतीय टीम के लिए वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत के तौर पर देखी जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही