Search

 
 
 

फीफा विश्व कप : सेनेगल को हराकर नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह

New Jersey : फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप 1 मैच में नार्वे ने सेनेगल को हरा दिया. यह मैच मंगलवार को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया. 28 साल बाद विश्व कप खेल रही नार्वे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली.
 

New Jersey : फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप 1 मैच में नार्वे ने सेनेगल को हरा दिया. यह मैच मंगलवार को न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला गया. 28 साल बाद विश्व कप खेल रही नार्वे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेनेगल को 3-2 से हराकर राउंड ऑफ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली.

 

लंबे अरसे बाद विश्व कप जैसे बड़े मंच पर लौटना और अगले राउंड में जगह बनाना नॉर्वे के लिए खास है और उन्होंने इसका जश्न भी बेहद खास अंदाज में मनाया. नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 में पहुंचने का जश्न न्यू जर्सी स्टेडियम में पारंपरिक वाइकिंग रो करते और नारे लगाते हुए मनाया. 


मैच की बात करें तो नॉर्वे के लिए एरलिंग हालैंड एक बार फिर से हीरो बन कर उभरे. हालैंड ने 2 गोल करते हुए नॉर्वे की सेनेगल पर 3-2 की जीत में बड़ी भूमिका निभाई. एक गोल मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने किया.


मैच का पहला गोल पहले हाफ में नॉर्वे के मार्कस होल्मग्रेन पेडरसन ने 43वें मिनट में किया. इसके बाद दूसरे हाफ में (48वें मिनट) हॉलैंड ने गोल कर नॉर्वे को 2-0 से बढ़त दिला दी.

 

इसके बाद सेनेगल की तरफ से इस्माइला सार ने 53वें मिनट में गोल किया. हॉलैंड ने 58वें मिनट में गोल कर नॉर्वे को 3-1 से आगे कर दिया. इस्माइला ने सेनेगल के लिए दूसरा गोल किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और नॉर्वे ने 3-1 की जीत के साथ राउंड 32 के लिए क्वालीफाई कर लिया. ग्रुप 1 में शीर्ष स्थान का निर्धारण 27 जून को नॉर्वे और फ्रांस के बीच होने वाले मुकाबले से होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही