Search

 
 
 

Cricket : न्यूजीलैंड ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, डेवोन कॉनवे व ब्लेयर टिकनर की वापसी

Wellington : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा चर्चा दो खिलाड़ियों की वापसी को लेकर हो रही है. इसमें बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने एक बार फिर जगह बना ली है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास बाहर हो गए है.
 

Wellington : न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को 2026-27 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा कर दी है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में सबसे ज्यादा चर्चा दो खिलाड़ियों की वापसी को लेकर हो रही है. इसमें बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर ने एक बार फिर जगह बना ली है. सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से आदित्य अशोक और मुहम्मद अब्बास बाहर हो गए है.

 

टिकनर को घरेलू क्रिकेट और नेशनल टीम की ओर से किए गए शानदार प्रदर्शन का फायदा हुआ. इसी कारण उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है. पिछले दो सालों से कैजुअल प्लेइंग एग्रीमेंट पर खेल रहे डेवोन कॉनवे अब फिर से फुल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बन गए हैं. अगले 12 महीनों में न्यूजीलैंड को काफी टेस्ट क्रिकेट खेलना है और ऐसे में कॉनवे की वापसी टीम के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है. 146 इंटरनेशनल मैच खेल चुके कॉनवे तीनों फॉर्मेट में 6000 से ज्यादा रन बना चुके हैं. 

 


न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि टिकनर और कॉनवे दोनों की वापसी देखकर अच्छा लगा. ब्लेयर ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत मेहनत की है और अपने गेम में काफी सुधार किया है. वह एक बेहतरीन टीम मैन हैं और पिछले कुछ महीनों में टीम के लिए अलग-अलग रोल में नजर आए हैं. यह जरूरी है कि हम अपने गेंदबाजी अटैक में उस गहराई को बनाए रखें, क्योंकि अगले 12 महीने में हमें लाल गेंद से काफी क्रिकेट खेलनी है. इसी वजह से ब्लेयर को फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट देने से उस गहराई को बनाए रखने में मदद मिलेगी.


उन्होंने डेवोन कॉनवे के बारे में कहा कि डेवोन पिछले कुछ समय से तीनों फॉर्मेट में टीम के नियमति सदस्य रहे हैं, यहां तक कि अनौपचारिक कॉन्ट्रैक्ट पर रहते हुए भी, इसलिए उनकी काबिलियत वाले खिलाड़ी का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में वापस आना बहुत अच्छा है. 

 


न्यूजीलैंड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट 2026-27 में शामिल खिलाड़ी

टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फाउल्केस, मिशेल हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही