Search

 
 
 

Sports News: वैभव विवाद के बाद अशोक शर्मा बने रिप्लेसमेंट, ये रही वजह

श्रीलंका में चल रहे त्रिकोणीय सीरीज के बीच इंडिया-A तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल हो गए, जिसके के कारण वे टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है.
 

Lagatar Desk: श्रीलंका में चल रहे त्रिकोणीय सीरीज के बीच इंडिया-A तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल हो गए, जिसके के कारण वे टीम से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह अशोक शर्मा को टीम में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की है. 

 

कौन हैं अशोक शर्मा? 

अशोक शर्मा का जन्म राजस्थान में हुआ है. वह दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज है. उन्होंने IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए अपनी तेज गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था. वे गेंदबाजी में रफ्तार के लिए जाने जाते है. वे 150 किमी/घंटा की गति से गेंदबाजी करते है. इसी रफ्तार के दम पर उन्हें श्रीलंका में चल रही त्रिकोणीय सीरीज के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है.

 

कंधे की चोट के चलते युधवीर सिंह बाहर

BCCI ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि, 13 जून को युधवीर सिंह ने कहा कि गेंदबाजी के दौरान दाएं कंधे में परेशानी हो रही है. बोर्ड मेडिकल टीम ने युधवीर को फिट होने के लिए अराम करने की सलाह दी है. बता दें, अब तक त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-A का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. टीम को लगातार दो मुकाबलों में अफगानिस्तान-A और मेजबान श्रीलंका-A के खिलाफ हार मिली है.

 
सूर्यवंशी क्यों भड़के

इंडिया-A और श्रीलंका-A के बीच मुकाबला 265-265 की बराबरी पर समाप्त हुआ था. मुकाबले के निर्णय के लिए सुपर ओवर खेला गया. इस सुपर ओवर में श्रीलंका-A ने जीत दर्ज की. मैच खत्म होने के बाद कथित तौर पर श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलाम्बागे ने उकसाने वाली टिप्पणी की. 

 

विशेन ने  वैभव सूर्यवंशी से कहा कि 'मैच खत्म हो गया, अब घर जाओ. इसी टिप्पणी के बाद वैभव भड़क गए और दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई. जिसके बाद साथी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने बीच-बचाव किया. विवाद बढ़ने का एक अन्य कारण यह रही कि मैच में इंडिया-A पर पहले ही 10 पेनल्टी रन लगाए गए, बाद में खराब रोशनी में सुपर ओवर कराए गए. जिस पर कई सवाल उठे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही