Search

 
 
 

Cricket News: भारत दौरे पर आएगी ऑस्ट्रेलियन-A महिला टीम, कंगारू टीम का हुआ ऐलान

3 हफ्ते के भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियन-A महिला टीम का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान कर दिया है. इस 15 सदस्यीय टीम में डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिन्क की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है. कंधे में चोट की वजह से टायला व्लामिन्क टीम से बाहर चल रही थीं. लेकिन वह अब पूरी तरह फिट है, और कमबैक करने के लिए तैयार है.
 

Lagatar Desk: 3 हफ्ते के भारत दौरे पर आने वाली ऑस्ट्रेलियन-A महिला टीम का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐलान कर दिया है. इस 15 सदस्यीय टीम में डार्सी ब्राउन और टायला व्लामिन्क की काफी लंबे समय बाद वापसी हुई है. कंधे में चोट की वजह से टायला व्लामिन्क टीम से बाहर चल रही थीं. लेकिन वह अब पूरी तरह फिट है, और कमबैक करने के लिए तैयार है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वहीं, 23 वर्षीय डार्सी ब्राउन को टी20 वर्ल्ड कप में जगह नहीं मिली थीं. लेकिन भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया-A में उनको शामिल किया गया है. जानकारी के मुताबिक, इस दौरे में ऑस्ट्रेलिया-A टीम न्यू चंडीगढ़ में 3 T20, मोहाली में 3 वनडे और धर्मशाला में एक 4-दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी. 

 

ऑस्ट्रेलिया की ओर से वनडे मैचों की कप्तानी ताहलिया विल्सन संभालेंगी. जबकि टी20 मैचों में कप्तानी की जिम्मेदारी निकोल फाल्टम के हाथों में होगी. वहीं, एक चार दिवसीय टेस्ट मैच की कप्तानी रेचल ट्रेनमैन करेंगी.

 

भारत दौरे के लिए टीम घोषित करने के बाद, ऑस्ट्रेलिया के नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेगलर ने कहा कि दोनों ही ग्रुप में इंटरनेशनल खिलाड़ियों के चयन से युवा खिलाड़ियों को उनसे सीखने का अच्छा मौका मिलेगा. साथ ही कहा कि किसी खिलाड़ी के करियर की शुरुआत के लिए भारतीय कंडीशन में खेलना काफी अच्छा होता है.

 

भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ए टीम स्क्वाड: डार्सी ब्राउन, मैटलन ब्राउन, निकोल फाल्टम, टेस फ्लिंटॉफ, सियाना जिंजर, चार्ली नॉट, अनिका लियरॉयड, केटी मैक, लिली मिल्स, फ्रेंकी निकलिन, हेली सिल्वर-होम्स, रेचल ट्रेनमैन, कोर्टनी वेब, ताहलिया विल्सन, और टायला व्लामिन्क.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही