Search

 
 
 

Sports News:  जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का अगला निशाना डायमंड लीग, श्रीलंका से मिलेगी चुनौती

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने के बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे. स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग 21 अगस्त को आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान और श्रीलंका के जेवलिन खिलाड़ी से चुनौती मिल सकती है.
 

Lagatar Desk: भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने के बाद डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे. स्विट्जरलैंड के लुसाने डायमंड लीग 21 अगस्त को आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा को पाकिस्तान और श्रीलंका के जेवलिन खिलाड़ी से चुनौती मिल सकती है.

 

इसे भी पढ़ें:


हाल के प्रदर्शन की बात करें तो, कॉमनवेल्थ गेम्स में श्रीलंका के रुमेश पथिराजे ने गोल्ड जीता था. जबकि नीरज चोपड़ा को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा था. हालांकि, चुनौती मिलने की संभावना में पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम, त्रिनिदाद एवं टोबैगो के वर्ल्ड चैंपियन केशोर्न वॉलकॉट, ग्रेनाडा पूर्व विश्व चैंपियन व ओलंपिक चैंपियन एंडर्सन पीटर्स है. जो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एक दूसरे के खिलाफ फाइनल में उतरे थे. 

 

वैसे नीरज चोपड़ा इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में चल रहे है, लेकिन सबसे बड़ी चुनौती का सामना श्रीलंका के रुमेश पथिराजे से मिल सकता है, क्योंकि कॉमनवेल्थ गेम्स में रुमेश पथिराजे ने 89.75 मीटर दूर थ्रो किया था. जबकि नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का थ्रो किया था. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही