Sport News: जम्मू-कश्मीर से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI अध्यक्ष बनने वाले मिथुन मन्हास पहले व्यक्ति है. अब उनके जन्मतिथि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. जम्मू की स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उनके जन्मतिथि में कथित हेरफेर के आरोपों की जांच के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने नवाबाद पुलिस को मामले की जांच कर 3 सितंबर 2026 तक रिपोर्ट पेश करने को कहा है.
इसे भी पढ़ें:
बता दें, सितंबर 2025 में इस पद के लिए मिथुन मन्हास को चुना गया था. वे अपने क्रिकेट करियर में जम्मू-कश्मीर और दिल्ली का प्रतिनिधित्व कर चुके है. ये मामला सामने आया तब, जब जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मानद सचिव सुदर्शन मेहता ने आरोप लगया कि मन्हास ने जूनियर क्रिकेट में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने की पात्रता का फायदा लेने के लिए अलग-अलग जगहों पर अलग जन्मतिथि दर्ज कराई है. मेहता ने मन्हास के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत FIR दर्ज करने की मांग की थी. हालांकि कोर्ट ने अभी FIR का आदेश नहीं दिया है.
दो रिकॉर्ड में अलग-अलग जन्मतिथि
शिकायत के मुताबिक, मन्हास की जन्मतिथि अलग-अलग रिकॉर्ड में भिन्न है. महाराजा हरि सिंह एग्रीकल्चर कॉलेजिएट स्कूल (MHAC), नागबनी में उनके जन्मतिथि 9 दिसंबर 1977 दर्ज है. जबकि, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) वेबसाइट पर उनके जन्मतिथि 12 अक्टूबर 1979 दर्ज होने का दावा किया गया है. उनके जन्मतिथि में 2 साल का अंतर है. शिकायतकर्ता ने इसी अंतर को कथित गड़बड़ी का आधार बनाया है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

