Search

 
 
 

Cricket News: क्रिकेटर और DSP मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना DGP से की मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और तेलंगाना पुलिस में DSP मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद से शिष्टाचार मुलाकात की. डीजीपी कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.
 

Lagatar Desk: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और तेलंगाना पुलिस में DSP मोहम्मद सिराज ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद से शिष्टाचार मुलाकात की. डीजीपी कार्यालय में हुई इस बैठक के दौरान कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

2024 में संभाला था DSP का पद

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारत की टी-20 विश्व कप 2024 जीत के बाद मोहम्मद सिराज को सरकारी नौकरी और आवासीय भूखंड देने की घोषणा की थी. इसके बाद राज्य मंत्रिमंडल ने मोहम्मद सिराज को ग्रुप-1 श्रेणी के डीएसपी पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया. इसके लिए राज्य सरकार ने तेलंगाना (सार्वजनिक सेवाओं में नियुक्तियों का विनियमन एवं स्टाफ संरचना और वेतन व्यवस्था का युक्तिकरण) अधिनियम, 1994 में संशोधन भी किया था. 

 

मोहम्मद सिराज ने अक्तूबर 2024 में आधिकारिक रूप से डीएसपी का पदभार ग्रहण किया था. साथ ही राज्य सरकार ने उन्हें हैदराबाद के जुबली हिल्स, रोड नंबर-78 पर 600 वर्ग गज का आवासीय भूखंड भी आवंटित किया था. 


 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही