Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Cricket News: IPL में धोनी इस साल मैदान पर नहीं आए, वजह क्या

IPL के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों पर खुमार छाया हुआ है. अब तक टूर्नामेंट के 49 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में रविवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ होगी. मगर उस मुकाबले में भी शायद ही एमएस धोनी मैदान पर नजर आए.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: IPL के 19वें सीजन का रोमांच क्रिकेट प्रेमियों पर खुमार छाया हुआ है. अब तक टूर्नामेंट के 49 मुकाबले पूरे हो चुके हैं. टूर्नामेंट के 53वें मुकाबले में रविवार (10 मई) को चेन्नई सुपर किंग्स के सामने लखनऊ होगी. मगर उस मुकाबले में भी शायद ही एमएस धोनी मैदान पर नजर आए. संभावना ऐसी है कि इस सीजन शायद वह मैदान में नजर नहीं आएं. जिससे CSK फैंस निराश हो सकते हैं.

 

IPL  टूर्नामेंट में 49 मुकाबले हो चुके है और प्लेऑफ में पहुंचने की रेस तेज हो गई है. शुरुआती मुकाबलों में CSK को काफी झटका लगा और टीम को कई हार का सामना करना पड़ा. लेकिन धीरे-धीरे CSK वापसी करती हुई नजर आनी लगी. पिछले कुछ मुकाबलों में मिली जीत के बाद सीएसके का हौसला बढ़ा है और प्लेऑफ की रेस में शामिल हो गई है. युवा खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. 

 


वहीं धोनी की बात की जाए, तो उन्होंने अबतक एक भी मुकाबला नहीं खेला है. यहीं नहीं उनकी उम्र का भी असर दिख रहा है. जिसके चलते वह चोट से जल्दी उबर नहीं पा रहे है. अगर वह वापसी करते भी है तो शायद ही वह जल्द लय पकड़ पाएंगे. दूसरी ओर IPL मुकाबला अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है. जहां एक भी हार टीम को भारी पड़ सकती है. CSK के लिए अब सारे मैच करो या मरो जैसे हो गए हैं.

 
ऐसा माना जा रहा है कि धोनी का IPL करियर बगैर मैदान में उतरे ही समाप्त हो चुका है. क्योंकि धोनी की उम्र काफी हो गई है. वह करीब 45 साल के हो गए है. इस उम्र में किसी खिलाड़ी को फिटनेस बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होती है. टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि ये सीजन उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है. 

माही की कप्तानी में CSK 5 बार बना चैंपियन 

IPL में धोनी का नाम मशहूर क्रिकेटरों में शामिल हैं. उनकी अगुवाई में CSK IPL का 5 बार चैंपियन बन चुका हैं. साथ ही वह IPL में सर्वाधिक बार खिताब जीतने वाले संयुक्त रूप से पहले कप्तान भी हैं. अब तक IPL में धोनी ने कुल 278 मैच खेले हैं. उन्होंने अपने बल्ले से 242 पारियों में 38.3 की औसत से 5439 रन बनाए हैं. IPL में धोनी के नाम 24 अर्धशतक लगाए है. वर्तमान में धोनी IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही