Search

 
 
 

Cricket News: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान की 38 की उम्र में मौत

अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान बीमारी से लड़ते हुए जंग हार गए. उन्होंने 38 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जादरान इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज दिल्ली-NCR के ही एक अस्पताल में चल रहा था.
 

Lagatar Desk: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शपूर जादरान बीमारी से लड़ते हुए जंग हार गए. उन्होंने 38 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. जादरान इम्यून सिस्टम से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनका इलाज दिल्ली-NCR के ही एक अस्पताल में चल रहा था. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर शोक व्यक्त किया है.  की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर दी.

 

ACB ने जताया शोक

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शपूर जादरान के निधन पर अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि क्रिकेट के लिए शपूर जादरान का जुनून और डेडिकेशन काबिलेतारीफ था, उन्होंने अफगानिस्तान में खेल को बढ़ावा देने में मदद की, और अफगानिस्तान को इंटरनेशनल स्टेज पर पहचान दिलाई.

 

इसे भी पढ़ें:

 

शपूर जादरान का करियर

शपूर जादरान ने 2009 में इंटरनेशनल क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए डेब्यू किया था. साल 2020 में उन्होंने आखिरी मैच खेला. जिसमें 44 वनडे में 43 विकेट झटके और 36 T20 में 37 विकेट लिए. शपूर जादरान को 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ विनिंग रन जड़ने के लिए याद किया जाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही