Search

 
 
 

Cricket News: जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर की जगह वीवीएस लक्ष्मण होंगे हेड कोच

जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम से कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है. जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर के बदले टीम इंडिया के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाएंगे.
 

Lagatar Desk: जिम्बाब्वे दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने भारतीय क्रिकेट टीम से कोचिंग स्टाफ में बदलाव किया है. जिम्बाब्वे दौरे पर गौतम गंभीर के बदले टीम इंडिया के साथ वीवीएस लक्ष्मण हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. वीवीएस लक्ष्मण कई मौकों पर हेड कोच की गैरमौजूदगी में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का लंबा अनुभव है.

 

वह वर्तमान में बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख भी हैं. जानकारी के मुताबिक, जिम्बाब्वे दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम के हेड कोच की जिम्मेदारी वीवीएस लक्ष्मण ही संभालेंगे.

  

इसे भी पढ़ें:

 

व्यस्तता कम करने के लिए लिया फैसला

फिलहाल, गौतम गंभीर इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के साथ मौजूद हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज समाप्त होने के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे दौरे पर जाना है. लगातार दौरे पर गंभीर को भेजने के बजाय लक्ष्मण को जिम्बाब्वे सीरीज की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया गया है.
 

उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर ऋषिकेश कनितकर को बल्लेबाजी कोच की जिम्मेदारी दी जाएगी, जबकि पूर्व स्पिनर सुनील जोशी गेंदबाजी कोच की भूमिका निभाएंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, यह तिकड़ी जिम्बाब्वे सीरीज और एशियन गेम्स के बाद बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में भी भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रह सकती है.


जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज 23 जुलाई से शुरू होगी. वहीं एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान में होना है. इसी बीच 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के दौरान तीन वनडे और पांच टी20 मुकाबले खेले जाने हैं. वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर रहने कारण लक्ष्मण एशियन गेम्स में भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे, जबकि गंभीर वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में सीनियर टीम के साथ रहेंगे.


बता दें, गौतम गंभीर के कोचिंग में भारतीय टीम ने दो बड़े आईसीसी खिताब अपने नाम किए हैं. टीम इंडिया ने उनकी कोचिंग में चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही