Search

 
 
 

Cricket News: भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से दी शिकस्त, वैभव ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

भारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने हरारे में 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए. जवाब में भारत ने 13.2वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. वे सबसे कम उम्र में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया.
 

Lagatar Desk: भारत ने पहले टी-20 में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने हरारे में 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाए. जवाब में भारत ने 13.2वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. वैभव सूर्यवंशी ने सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर इतिहास रच दिया. वे सबसे कम उम्र में टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में अर्धशतक लगाकर वर्ल्ड रिकार्ड बना दिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

वैभव ने जिब्राल्टर के लुई ब्रूस का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. ब्रूस ने 16 साल की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी. वैभव ने मात्र 19 गेंदों में चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बना दिए. हालांकि अर्धशतक पूरा करने के तुरंत बाद वह आउट हो गए. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत की यह पहली जीत भी रही. इससे पहले उन्हें आयरलैंड सीरीज में 2-0 और इंग्लैंड सीरीज में 4-0 से हार का सामना करना पड़ा था.

 

126 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. अभिषेक शर्मा केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक बनाए. उसके बाद ईशान किशन ने 24 गेंदों में 35 रन की पारी खेली. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 रन बनाकर नाबाद लौटे. भारत के लिए मयंक यादव और प्रिंस यादव ने 2-2 विकेट झटके. वहीं, शिवम दुबे और रवि बिश्नोई ने 1-1 विकेट लिए. 

 

पहले बल्लेबाजी करने उतरे जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही. जिम्बाब्वे के चार बल्लेबाज महज 32 के रन पर पवेलियन लौट गए. ब्रायन बेनेट (0), बेन करन (10), डियन मायर्स (6) और कप्तान सिकंदर रजा (4) सस्ते में आउट हो गए. रयान बर्ल ने पारी को संभालते हुए 26 रन, वेस्ली मधेवेरे 38 रन और तादिवानाशे मारुमानी ने नाबाद 27 रन बनाए. 

 

भारत की प्लेइंग 11 टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव और अशोक शर्मा.


जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 टीम- सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, तादिवानाशे मारुमानी, बेन करन, डिओन मायर्स, रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही